Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • आईसक्रीम में भी मिला कोरोना वायरस, 3 सैंपल निकले पॉजिटिव- चीन में मचा हडक़ंप
  • कोरोना

आईसक्रीम में भी मिला कोरोना वायरस, 3 सैंपल निकले पॉजिटिव- चीन में मचा हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 17/01/2021
rns featured image new

बीजिंग। दुनिया भर में पिछले 14 महीने से कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। अब इस वायरस को लेकर और भी डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं। ताज़ा खबर चीन से है, जहां के तियानजीन म्यूनिसिपैलिटी इलाके में आईसक्रीम में कोरोना वायरस मिले हैं। अब तक तीन सैंपल के पॉजिटिव आने की पुष्टि हो चुकी है। ये आईसक्रीम जिस मिल्क पाउडर से बनाई गई थी वो न्यूजीलैंड और यूक्रेन से आए थे। फिलहाल आईसक्रीम की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सारे पुराने और नए स्टॉक की जांच की जा रही है।
अब संक्रमण की वजह से कंपनी को 2089 आईसक्रीम के डिब्बे नष्ट करने पड़े। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि करीब 4, 836 आईसक्रीम के डिब्बे संक्रमित हुए हैं।
संक्रमण का पता लगने तक आईसक्रीम के आधे से ज्यादा डिब्बे बिक्री के लिए अलग-अलग वेंडर्स को बांटे जा चुके थे। तियानजीन के बाहर जिन प्रांतों में यह आईसक्रीम भेजी गई, वहां बाजार नियामकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिन ग्राहकों ने यह आईसक्रीम खरीदी उन्हें भी अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
अभी तक कंपनी ने अपने 1 हजार 662 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया है और उन्हें च्ॉरंटीन कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि कोरोना वायरस आईसक्रीम में इसलिए जीवित रह गया क्योंकि यह काफी ठंडी होती है। उनके मुताबिक, किसी संक्रमित व्यक्ति से ही आईसक्रीम तक कोरोना पहुंचा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना की रफ्तार पर लग रहा ब्रेक, आज मिले 112 संक्रमित
Next: नॉर्वे में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, 42,000 लोगों को दी गई खुराक

Related Post

Corona
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सावधान: दुनिया भर में डराने लगा कोरोना का सब-वैरिएंट, 2024 में लौट सकती है पाबंदियां

RNS INDIA NEWS 31/12/2023 0
rns featured image new
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0
Corona
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

कोरोना जेएन 1 वेरिएंट की देश में दस्तक के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.