Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आदूवाला में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, बच्चा घायल
  • देहरादून

आदूवाला में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, बच्चा घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। पछुवादून में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को बल्लूपुर पांवटा हाईवे पर आदूवाला के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल में पीछे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज धर्मावाला स्थित विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दोपहर को एक कार देहरादून की तरफ से पांवटा की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से मोटरसाइकिल सवार तिमली की तरफ जा रहा था। आदूवाला गांव के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल तीस वर्षीय युवक राजुल पुत्र अयूब निवासी ग्राम तिमली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार एक अन्य छोटा बच्चा गंभीर घायल हो गया। घायल बच्चे को धर्मावाला स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची हरबर्टपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर सनोज ने बताया कि शव को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
Next: त्यूणी बाजार में बाशिक महासू के दर्शन को जुटे लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.