Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आदिपुरुष फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने भेजा एसएसपी को ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

आदिपुरुष फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने भेजा एसएसपी को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आदिपुरुष फिल्म के माध्यम से रामायण का मजाक उड़ाने और सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने के फलस्वरूप फिल्म पर प्रतिबंध लगाते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों पर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने एसएसपी अल्मोड़ा को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि आदिपुरुष फिल्म के निर्माता द्वारा महत्वपूर्ण पात्रों के खराब चित्रण, त्रुटिपूर्ण व अभद्र संवाद के माध्यम से रामायण का उपहास करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है जिससे सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। सनातन धर्म का पवित्र ग्रंथ रामायण महाकाव्य आम जनमानस से जुड़ा हुआ है जिसे हम बहुत श्रद्धा से देखते एवं पढ़ते हैं। इस फिल्म के माध्यम से जन जन के आराध्य भगवान पुरुषोत्तम श्री राम और रामायण की छवि धूमिल की गई है। फिल्म में भगवान श्री राम, माता सीता और रावण के किरदारों का अभद्र चित्रण किया गया है। अत्यन्त अभद्र संवाद, सीता माता को भारत की बेटी बताया जाना आदि से सनातन धर्म की भावनाओं को आहत किया गया है। उक्त फिल्म निर्माता, लेखक तथा फिल्म सेंसर बोर्ड आदि सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अल्मोड़ा को मेरे तथा साथियों द्वारा इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने हेतु प्रथम सूचना रिपोर्ट दिनांक 22-6-2023 को दी गई। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उक्त फिल्म को प्रतिबंधित करने के साथ ही जिम्मेदार लोगों एवं सेंसर बोर्ड के खिलाफ कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में चलाया सफाई अभियान
Next: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.