Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सुराज सेवा दल ने अवैध शराब बिक्री, ओवररेटिंग, सरकारी भूमि पर संचालित शराब के ठेकों और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में आबकारी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर साठगांठ का आरोप लगाया। मंगलवार को सुराल दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहस्रधारा रोड स्थित जिला आबकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विभिन्न मांगों को लेकर एक व्यक्ति का पुतला फूंका। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील चौक के समीप स्थित आबकारी मुख्यालय कूच किया। यहां थाली बजाकर प्रदर्शनकारियों ने आबकारी अयुक्त कार्यालय समेत ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के कार्यालयों में प्रवेश किया लेकिन अधिकारी नहीं मिले। इस पर प्रदर्शनकारियों ने आबकारी अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने मांगों को लेकर ज्ञापन अपर आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के कारोबार, शराब की ओवररेटिंग, सरकारी भूमि पर ठेके खोले जाने और तीर्थ स्थलों पर खुलेआम शराब बिक्री जैसे मामलों में आबकारी विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जहरीली शराब की घटनाओं के बाद केवल अधिकारियों के निलंबन तक कार्रवाई सीमित क्यों रह जाती है। कहा कि आबकारी गोदामों पर छापेमारी क्यों नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे पर शराब के ठेकों के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। कई स्थानों पर बिना पार्किंग व्यवस्था के बाजारों में शराब के ठेके संचालित होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी के स्थान पर आबकारी निरीक्षकों को प्रभार दिए जाने पर भी सवाल उठाए।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने आबकारी के अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो पूरे प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, विजेंद्र सिंह, दिव्यांश, सागर, अमित, नितेश, लालमणि भारद्वाज, राजेश थापा, शिवम, कुणाल, मोनू, विवेक, नवीन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
Next: राशिफल 08 जुलाई

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.