Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आबादी क्षेत्र की बजाय जंगल की तरफ हो एयरपोर्ट का विस्तारीकरण
  • देहरादून

आबादी क्षेत्र की बजाय जंगल की तरफ हो एयरपोर्ट का विस्तारीकरण

RNS INDIA NEWS 04/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित हो रहे अठूरवाला और जौलीग्रांट के क्षेत्रवासियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने जौलीग्रांट हवाई अड्डे का विस्तारीकरण आबादी क्षेत्र की बजाय जंगल की ओर करने का मामला उठाया। रविवार को टिहरी बांध विस्थापित और जौलीग्रांट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अठूरवाला निवासी गजेंद्र रावत ने कहा कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे के विस्तार या एरो सिटी बनाने के लिए यदि सरकार को जमीन की आवश्यकता है, तो वह आबादी क्षेत्र की बजाय जंगल क्षेत्र व सरकारी जमीन के विकल्प पर काम करें, ताकि किसी को विस्थापित ना करना पड़े और न सरकार को इसके लिए किसी प्रकार का मुआवजा देना पड़े। इन क्षेत्रों में ऐसे सैकड़ों दुकानदार और स्वरोजगार करने वाले लोग हैं, जिनके पास घर चलाने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी जमीन और दुकान का जबरन अधिग्रहण किया गया तो वे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि जन भावना का सम्मान कर पूरे प्रकरण की जांच करायी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जौलीग्रांट क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान सागर मनवाल, विक्रम सिंह भंडारी, कमल सिंह राणा, बलदेव सिंह, सुमेर सिंह नेगी, दिनेश सिंह सजवाण आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेबर कोड कानून वापस लेने की मांग
Next: संतों ने जताई धर्मांतरण पर कानून बनाए जाने पर खुशी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.