Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार की दो बेटियों का प्रशासनिक सेवा में चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर
  • देहरादून

जौनसार की दो बेटियों का प्रशासनिक सेवा में चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार-बावर क्षेत्र की दो बेटियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन से पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। त्यूणी तहसील के मेघाटू निवासी श्रुति शर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 775 वीं रैंक हासिल की है। श्रुति के पिता जगतराम शर्मा ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता गृहणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को देते हुए बताया कि उसने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की है। श्रुति की इंटर तक की शिक्षा मुंबई से हुई, जबकि बीटेक आईआईटी बैंगलौर से किया। दूसरी ओर कालसी तहसील के नेवी निवासी सृष्टि ने 734वीं रैंक हासिल की है। सृष्टि के पिता दौलत सिंह आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। उसने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में, इंटर तक की शिक्षा चंडीगढ़ में हुई जबकि बीटेक इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी से किया है। जौनसार बावर की दो बेटियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दोनों की सफलता पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेनेटाइजेशन नहीं होने पर लोगों ने जताया आक्रोश
Next: पछुवादून के 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.