Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 24 फरवरी को प्रस्तावित विश्वभारती के दीक्षांत में सम्मानित होंगे सीएम धामी
  • नैनीताल

24 फरवरी को प्रस्तावित विश्वभारती के दीक्षांत में सम्मानित होंगे सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/02/2023
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड के रामगढ़ नैनीताल में विश्वभारती विवि के गीतांजलि परिसर की स्थापना पर शासन की अंतिम मुहर के बाद यहां शिक्षण कार्य आगामी सत्र से शुरू किया जाना है। विश्वभारती की ओर से आगामी 24 फरवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में विश्वभारती ने शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य सचिव प्रो. अतुल जोशी को भी आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य सचिव प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि रामगढ़ में विश्वभारती के दूसरे परिसर की स्थापना के सहयोग के लिए उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वभारती के दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के सीएम धामी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। विश्वभारती की आरे से उन्हें आमंत्रित किया गया है। प्रो. जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड राज्य को प्रदान की गई इस सौगात से जहां विश्वभारती केंद्रीय विश्वविद्यालय का गीतांजलि परिसर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों एवं शोधार्थियों के लिए प्रमुख केंद्र बनेगा, वहीं इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने गीतांजलि परिसर की स्थापना को लेकर मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग प्रदान करने की लिए सीएम धामी, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, क्षेत्रीय विधायक रामसिंह कैड़ा एवं विश्वभारती केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. विद्युत चक्रवर्ती का आभार व्यक्त किया है। प्रो. जोशी के अनुसार रामगढ़ क्षेत्र का टैगोर टॉप गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कर्मस्थली रही है। गुरुदेव ने रामगढ़ में अपने चर्चित कविता संग्रह ‘शिशु’ के अलावा ‘गीतांजलि’ के भी कुछ भाग की रचना की। जिसके लिए उन्हें 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी मिला। यही वजह है, कि सरकार ने यहां पर बनने वाले विश्व भारती विवि के नए परिसर का नाम गीतांजलि रखने का फैसला किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया चंपावत स्थित श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन
Next: सीएम धामी ने उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.