Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भर्ती घोटाले की याचिका पर सीबीआई को पक्षकार बनाया
  • नैनीताल

भर्ती घोटाले की याचिका पर सीबीआई को पक्षकार बनाया

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
rns featured image new

नैनीताल। राज्य में हुए पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई से कराने को लेकर दायर नई जनहित याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद सीबीआई को भी पार्टी बना दिया है। साथ ही राज्य सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी कर 11 जुलाई तक सरकार से जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में बार-बार परीक्षाओं में घपला क्यों हो रहा है? देहरादून निवासी विकेश सिंह नेगी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से छात्र यूकेएसएसएससी पेपर लीक होने के कारण सड़कों पर हैं। पुलिस बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज कर रही है। सरकार इस मामले में चुप है। छात्रों की आवाज दबाने के लिए कुछ को जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर सरकार पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि लोकल पुलिस और एसटीएफ पर उनका विश्वास नहीं है। सरकार की परीक्षा कराने वाली यूकेएसएसएससी ने वीडियो भर्ती, लेखपाल भर्ती व पटवारी भर्ती की परीक्षाएं कराई हैं। तीनों के पेपर लीक हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस की हो रही वाहवाही, त्वरित कार्यवाही से बची महिला की जान
Next: डीजीपी और सचिव भूटियानी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.