Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मंत्रियों को मिले नौकरशाहों के एसीआर लिखने का अधिकार: महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मंत्रियों को मिले नौकरशाहों के एसीआर लिखने का अधिकार: महाराज

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
satpal maharaj

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नौकरशाहों के एसीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को मिलना चाहिए। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों का फंक्शनल मर्जर किए जाने का मुद्दा भी कैबिनेट में उठाएंगे। मंगलवार को अपने आवास में मीडिया से बातचीत के दौरान महाराज ने कहा कि यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मंत्रियों को नौकरशाहों के एसीआर लिखने का अधिकार है तो फिर यह उत्तराखंड में क्यों नहीं हो सकता। स्वाभाविक है कि मंत्रियों को यह अधिकार मिलने के बाद नौकरशाह अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों का फक्ंशनल मर्जर कराने से पहले नौकरशाहों ने मंत्रियों को विश्वास में नहीं लिया। उनके साथ ही ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत को भी फैसला लेने से पहले पूछा नहीं गया। हालांकि, उनके एतराज के बाद मुख्यमंत्री यह फैसला स्थगित कर चुके हैं, लेकिन वे कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे।
औली विंटर गेम्स होंगे:  पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि औली में विंटर गेम्स संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। कहा कि अभी भी बर्फवारी की पूरी संभावना बनी है। महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर पूरी तैयारी है। कुछ दिनों बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जोशीमठ भू धंसाव का बदरीनाथ यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भू धंसाव से जहां सड़क धंस गई है, उसे ठीक किया जा रहा है। इस बार टिंबरसैंण महादेव के लिए भी दर्शानार्थियों को ले जाने की योजना है। सूर्याधार झील निर्माण में अतिरिक्त लागत लगाने के सवाल पर महाराज ने कमेंट नहीं किया। कहा कि अभी इसकी जांच चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर वाकिंग में जीता रजत पदक
Next: बेरोजगारों की रिहाई और भर्ती घपलों की सीबीआई जांच को आंदोलन रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.