Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक वर्ष पहले हुई छात्र की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मुकदमा
  • देहरादून

एक वर्ष पहले हुई छात्र की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मुकदमा

rns
RNS INDIA NEWS 18/10/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। वासु हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ऋषिकेश के भोगपुर स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी में एक और बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद विद्यालय प्रबंधक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र 13 वर्षीय अभिषेक रविदास पुत्र अजय रविदास निवासी पंजाब की 20 सितंबर 2019 को हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में छात्र के स्वजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला उमा पवांर कर रही थी। जांच के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार ने रानीपोखरी थाने में चिल्ड्रन होम एकेडमी के प्रबंधक व हॉस्टल वार्डन के खिलाफ लापरवाही बरतने से छात्र की मौत का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रानीपोखरी जितेंद्र चौहान ने बताया कि जांच में पता चला कि छात्र अभिषेक रविदास की लंबे समय से तबीयत खराब थी, जिसके बाद 19 सितंबर 2019 को विद्यालय प्रशासन ने उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती करवाया। जहां 20 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में छात्र के स्वजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच करने के लिए लिखा था। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक व हॉस्टल वार्डन के खिलाफ लापरवाही बरतने से छात्र की मौत होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी स्कूलों के बाद अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भी किए छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े
Next: कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.