Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में होंगे सेमिनारः धन सिंह
  • देहरादून

जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में होंगे सेमिनारः धन सिंह

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
rns featured image new

देहरादून। भारत को इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिलने पर, राज्य के विश्वविद्यालयों में जी – 20 की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी को इसका नोडल बनाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड के राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों में जी-20 सम्मेलन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद, प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक के साथ ही वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ एवं शोध छात्र प्रतिभाग करेंगे।
इसके लिए प्रो एनके जोशी को नोडल नामित किया गया है, साथ ही रूसा सलाहकार प्रो एमएसएम रावत और संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो एएस उनियाल भी इस कमेटी में रहेंगे। इसके तहत वैश्विक व्यापार, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, डिजीटल कौशल, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण तथा भ्रष्टाचार विरोध पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। विभागीय मंत्री ने देश-विदेश के 20 नामी विश्वविद्यालयों के साथ राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों का टीचिंग शेयरिंग अनुबंध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, सलाहकार रूसा प्रो एमएसएम रावत, प्रो केडी पुरोहित, अपर सचिव प्रशांत आर्य, एमएम सेमवाल, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो जगदीश प्रसाद, संयुक्त निदेशक डॉ एएस उनियाल उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बेरोजगारों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, भर्ती घपलों की सीबीआई जांच की मांग
Next: उत्तराखंड को हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिले 2500 करोड़, सीएम ने जताया आभार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.