Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, साथी गंभीर
  • नैनीताल

पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, साथी गंभीर

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
default featured image

हल्द्वानी। रामपुर रोड बेलबाबा से एक किलोमीटर आगे रविवार को पिकअप से बाइक की भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक के पिता हल्द्वानी नगर निगम में कार्यरत हैं। चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर राजपुरा निवासी और हाल भगवानपुर मुखानी निवासी दिव्यांशु आर्या (18) पुत्र यशपाल आर्या और लोकेश पुरी गोस्वामी (20) पुत्र भगवत पुरी गोस्वामी निवासी लोहरियासाल मल्ला रुद्रपुर से बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी बीच, दोनों बेलबाबा के निकट हल्द्वानी से जा रही पिकअप की चपेट में आ गए। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस दोनों को बेस अस्पताल लेकर आई। दिव्यांशु के गंभीर चोट लग गई थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लोकेश के पैर में गंभीर चोट लगी है, जिसका उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी मंगल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों बाइक सवारों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। बताया जा रहा कि इस हादसे में एक बाइक और इनकी चपेट में आई थी, जो पुलिस के पहुंचने से पहले चले गये थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी
Next: एंबुलेंस में दिया पुत्री को जन्म

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.