Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निजी स्कूलों के बाद अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भी किए छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े
  • उत्तराखंड

निजी स्कूलों के बाद अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भी किए छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में अगले महीने से स्कूल खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन मानसिक तौर पर इसके लिए कोई तैयार नहीं दिख रहा। ज्यादातर अभिभावक पहले ही स्कूल ना खोलने के पक्ष में हैं। उधर, निजी स्कूलों के बाद अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं के लिए दो नवंबर से स्कूल खोले जा रहे हैं। स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच करवाने की मांग उठाना शुरू कर दिया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी का कहना है कि सरकार को अपने खर्च पर सभी का कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्कूल में एंट्री दी जानी चाहिए। डिमरी ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि सभी उपाय अपनाने के बाद भी संक्रमण से बचा जा सके। एक दफा कोरोना जांच निगेटिव आने के कुछ दिन के भीतर संक्रमण हो सकता है। ऐसे में स्कूलों में समय-समय पर पूर्ण जांच होनी जरूरी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि शिक्षक केवल अपनी जिम्मेदारी पर छात्र-छात्रओं को स्कूल बुलाने के पक्ष में नहीं हैं। अभिभावकों, प्रशासन और सरकार को भी इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। शिक्षक बोले, संक्रमण होने पर केवल स्कूल या शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं, जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा
Next: एक वर्ष पहले हुई छात्र की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.