Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा
  • उत्तराखंड

पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
10- (2)

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया है। बेरोजगारी के मुद्दे पर हरिद्वार सिडकुल की परिक्रमा को लेकर पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कलियर और भगवानपुर के विधायक समेत कांग्रेसियों के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि परिक्रमा के दौरान इन लोगों ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कलियर विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे और औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए सिडकुल की परिक्रमा की थी। रविवार को सिडकुल पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, श्रमिक नेता राजवीर चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, किरण पाल वाल्मीकि समेत 200 से 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

आर्म्स एक्ट में फंसे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष

सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की ओर से जारी कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हरीश रावत की सिडकुल परिक्रमा में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित चौधरी अपने निजी अंगरक्षक के साथ शामिल हुए थे। सिडकुल पुलिस ने सुमित चौधरी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ असलहा लहराने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि उनके निजी अंगरक्षकों के हथियारों के लाइसेंस की भी जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर को आवारा पशुओं से मिली निजात, 20 गोवंशीय पशु भेजे गए गौ सदन बाजपुर
Next: निजी स्कूलों के बाद अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भी किए छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.