Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अलकनंदा नदी में डूबे दो सगे भाई
  • टिहरी

अलकनंदा नदी में डूबे दो सगे भाई

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। देवप्रयाग नगर के वार्ड संख्या चार स्थित धनेश्वर घाट में दो सगे भाई के अलकनंदा नदी में डूब गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम दोनों बच्चों की तलाश में अलकनंदा नदी में रेस्क्यू अभियान में जुटी है। पौड़ी जिला स्थित देवप्रयाग बाह बाजार थाने के अंतर्गत वार्ड संख्या चार धनेश्वर के चार बच्चें बीते रविवार शाम करीब चार बजे अलकनंदा नदी तट के धनेश्वर घाट में खेलने गये। देर शाम तक चार में दो बच्चें ही घर लौटे। परिजनों द्वारा रात होने पर बच्चों के वापस न लौटने पर चिंता बढ़ गई। परिजन द्वारा साथ खेलने गए बच्चों से पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि उनके साथ गए अभिषेक (8) पुत्र हीरालाल मिश्रा निवासी पुंडल गांव का खेलने के दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह अलकनंदा नदी में जा गिरा। उसको बचाने के लिये उसका बड़ा भाई आदेश (12) नदी में कूद गया। जिसके कारण दोनों भाई नदी की तेज धारा में बहते हुए दूर निकल गए। हीरालाल मिश्रा के दोनों बेटों के बहने की सूचना से बाह बाजार और पुंडल गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बाह बाजार थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया और घटना की सूचना पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे को दी। एसएसपी ने श्रीनगर के सीओ को तत्काल एसडीआरएफ और जल पुलिस के साथ फायर टीम को नदी में बहे बच्चों की तलाश हेतु रेस्क्यू अभियान शुरु करने के निर्देश दिये, रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। सोमवार सुबह से जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे व्यास घाट तक गंगा में बहे बच्चों की तलाश में रेस्क्यू अभियान में जुटी है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक कक्षा एक में तथा आदेश कक्षा चार में राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवप्रयाग में पढ़ाई अध्ययनरत था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Next: छुट्टी नहीं देने से नाराज ड्राइवर ने झोंका मुख्य कृषि अधिकारी पर फायर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.