Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कीमती सामान छीनकर भाग रहे लुटेरों को दी खौफनाक सजा, पहले पिटाई की..फिर जिंदा जलाया
  • अंतरराष्ट्रीय

कीमती सामान छीनकर भाग रहे लुटेरों को दी खौफनाक सजा, पहले पिटाई की..फिर जिंदा जलाया

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

कराची। उत्तरी कराची के सेक्टर एल1 के निवासियों ने एक स्थानीय से कीमती सामान छीनकर भाग रहे दो कथित लुटेरों को जलाकर मार डाला। बचाव सूत्रों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दोनों को जिंदा जलाने से पहले उन्हें प्रताडि़त भी किया। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पास के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
एसएसपी सेंट्रल मारूफ उस्मान ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो कथित लुटेरों की पहचान मुहम्मद इमरान और नादिर हुसैन के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, इमरान और नादिर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने कहा कि इमरान को जिला पश्चिम में एक मामले में नामित किया गया था, जबकि नादिर हुसैन पर कोरांगी, मालिर और मध्य जिले में कई मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि दो अपराधी जिब्रान नाम के एक स्थानीय व्यक्ति से कीमती सामान छीनने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, लुटेरों ने जब मौके से भागने की कोशिश की तो जिब्रान चिल्लाने लगा। एक रिक्शा स्टैंड के पास दुकानदारों ने दोनों को पकड़ लिया।
लुटेरों ने तमंचा चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली फंस गई। लोगों ने पहले आरोपियों की पिटाई की और फिर उन्हें जलाकर मार डाला। पुलिस ने कहा कि उनके पास से हथियार, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता केंट में चरमराई सफाई व्यवस्था
Next: गहने और नगदी की चोरी में दो किशोर पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.