Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता केंट में चरमराई सफाई व्यवस्था
  • देहरादून

चकराता केंट में चरमराई सफाई व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new
विकासनगर। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते बीते चार दिनों से चकराता छावनी बाजार में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मात्र दो स्थाई कर्मचारियों पर सैन्य क्षेत्र के साथ ही पूरे कैंट क्षेत्र की सफाई की जिम्मेदार है। इन दिनों क्षेत्र में पर्यटकों की आमद भी हो रही है। जगह-जगह पसरी गंदगी से पर्यटकों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे दयनीय हालत सार्वजनिक शौचालयों की है। इन शौचालयों में इस कदर गंदगी है कि सांस लेना भी दूभर हो रहा है। यह आलम तब है जब कैंट बोर्ड चकराता को गंदगी मुक्त क्षेत्र बनाने का दावा कर रहा है। इसके साथ ही पर्यटन के हब के तौर पर चकराता को विकसित की जा रही है। जबकि गंदगी को देखकर शहर की छवि चकराता खराब हो रही है। वहीं, हड़ताल पर गए कर्मचारी अंकित, अरविंद, संजीत, गीता, लक्ष्मी, मुनेश आदि ने बताया कि मांगें माने जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। उधर, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने कहा कि सफाई और पेयजल व्यवस्था देख रहे कर्मचारियों के साथ वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक के बाद एक 49 वाहन आपस में टकराए, 16 लोगों की दर्दनाक मौत; 66 घायल
Next: कीमती सामान छीनकर भाग रहे लुटेरों को दी खौफनाक सजा, पहले पिटाई की..फिर जिंदा जलाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.