Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गैरसैंण विस गेट पर रोके जाने पर हरीश रावत समर्थकों संग गेट पर एक घंटे मौन व्रत पर बैठे
  • चमोली

गैरसैंण विस गेट पर रोके जाने पर हरीश रावत समर्थकों संग गेट पर एक घंटे मौन व्रत पर बैठे

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

चमोली। शनिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा परिसर के बाहर अपने समर्थकों के साथ एक घंटे तक मौन व्रत करने जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत को विधान सभा के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। इसके चलते रावत वहीं अपने समर्थकों के साथ एक घंटे मौन व्रत पर बैठे रहे। पूर्व सीएम रावत ने मुख्य विस परिसर में मौन व्रत के लिए प्रवेश न दिये जाने व सुरक्षा कर्मियों द्वारा गेट पर रोके जाने को अलोकतांत्रिक बताते हुये कहा कि वह दून में विधान सभा सत्र के दौरान इसके विरोध में विधान सभा गेट पर बैठकर विरोध करेंगे। वह जनता को इस संबंध में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जब जनता ने उन्हें मौका दिया उनकी सरकार ने गैरसैंण में विधान सभा व अन्य जनउपयोगी कार्यों को अंजाम दिया। रावत ने पूर्व सीएम एवं पूर्व विस अध्यक्ष को विधान सभा के मुख्य परिसर में रोके जाने को दुभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने की साजिश सरकार रच रही है, जिसका मुकाबला कांग्रेस देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कर रही है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने कहा कि वे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद यहां क्या-क्या विकास कार्य हुए, उनको देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सरकार ने उन्हें मुख्य परिसर में जाने से रोका गया। पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि गैरसैंण के प्रति भाजपा की नीयत में खोट है। इसीलिए ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद दो वर्ष से यहां विस का कोई भी सत्र आहूत नहीं किया गया है। कभी जाडे़ का बहाना तो कभी चारधाम यात्रा का बहाना किया गया। विस परिसर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व सीएम के काफिले को काफी देर तक दूसरे गेट पर भी रोके रखा। इस दौरान उनके साथ पूर्व एमएलसी पृथ्वी पाल चौहान, कांग्रेस जिअ मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्, संदीप पटवाल, दान सिंह नेगी, मोहनलाल टम्टा, विरेन्द्र लाल, विरेन्द्र मिंगवाल, पूरन नेगी आदि कई कांग्रेसजन थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ में भूधसांव की स्थिति में ठहराव
Next: धार्मिक संस्थाओं को खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ संतों ने खोला मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.