Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑनलाइन बाजार स्थानीय उत्पादों को दिलाएगा नई पहचानः रघुनाथ सिंह चौहान
  • अल्मोड़ा

ऑनलाइन बाजार स्थानीय उत्पादों को दिलाएगा नई पहचानः रघुनाथ सिंह चौहान

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
IMG_20201018_150122

बस एक क्लिक और ऑनलाईन गेस्ट बाजार चंद मिनटों में आपके द्वार


अल्मोडा। ऑनलाईन डिमांड पर स्थानीय उत्पादों के साथ अन्य खाद्य सामग्रियों का आनंद लेना हुआ आसान। सांस्कृतिक नगरी में पहली बार ऑनलाईन बागनाथ गेस्ट बाजार का आगाज विधिवत तरीके से हो गया है। नवरात्र के पावन अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गेस्ट बाजार के कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वर्तमान युग ऑनलाइन बाजार का है। आम जनता डिजिटल मार्केट का ही अपनी पहली पसंद बना रही है। मोबाइल से लेकर सारे सामान आनलाईन उपलब्ध हो रहे है। ऑनलाईन बागनाथ गेस्ट बाजार के माध्यम से अब अल्मोड़ा कि जनता को सिर्फ एक क्लिक में घर बैठे-बैठे मनचाहे उत्पादों का आनंद उठाएंगे। उन्होंने कहा कि गीता उप्रेती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान पर ऑनलाईन मार्केट खोलने का जो अभिनव प्रयोग किया है। वह निश्चित ही सराहनीय है और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करेगा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान युग में प्रत्येक व्यक्ति समय और धन की बचत के लिए ऑनलाइन मार्केट को अपना रहा है। कहा कि बागनाथ गेस्ट बाजार सांस्कृतिक नगरी के लिए डिजिटल क्रांति के एक नये दौर का आगाज करेगा। वहीं, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि आज का बाजार पूरा आनलाईन हो गया है। विषम भौगोलिक क्षेत्रों में भी आनलाईन बाजार पैठ बना रहा है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि आनलाईन बाजार उतरने से जहॉ स्थानीय उत्पादों को उपयुक्त मार्केट मिलेगा। वहीं, स्थानीय युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। गेस्ट बाजार मैनेजर ललित चौबे ने बताया कि बागनाथ गेस्ट बाजार के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा और मनपसंदीदा उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पाद किफायती दामों में मिलेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में खासतौर पर पहाड़ी व्यंजनों को गेस्ट मार्केट के माध्यम से पहचान दिलाने की पहल की जाएगी। इस मौके पर संचालक गीता उप्रेती, प्रेमा उप्रेती, अमित उप्रेती, सृष्टि उप्रेती, कैलाश गुरुरानी, सुरेश भट्ट, सुनील पेठशाली, प्रेमा पेटशाली, राजेश सिंह बिष्ट, त्रिभुवन कबड़वाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान पुलिस ने बिना नंबर की मोटर साइकिल से गांजा तस्करी करते 2 तस्कर पकड़े
Next: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.