Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मजदूर के पैर में गोली मारी, केस दर्ज
  • हरिद्वार

मजदूर के पैर में गोली मारी, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

रुड़की। मजदूर के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी मजदूर के परिजनों को दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का तेल्लीवाला निवासी मुजम्मिल (28) रविवार देर रात के वक्त पाडली गुर्जर गया था। जहां वह एक गोदाम के पास जाने लगा। तभी किसी ने मुजम्मिल के पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे तो मुजम्मिल लहूलुहान अवस्था में क्षेत्रवासियों को मिला। परिजनों को सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने लोगों की मदद से मुजम्मिल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाने की तैयारी की। इस बीच गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल और अन्य लोगों से मामले की जानकारी जुटाने के प्रयास किए। घायल अवस्था में मुजम्मिल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुजम्मिल की हालत को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत खनेडा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण हटाने पहुंची यूपी सिंचाई विभाग की टीम के विरोध में उतरे संत
Next: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.