Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग: डीएम ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: डीएम ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व पंजीकरण का 83 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष अप्रैल माह तक एएनसी पंजीकरण का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सबसे कम प्रदर्शन वाले पांच स्वास्थ्य केंद्रों में एएनसी पंजीकरण सुधार पर कार्य करने, होम डिलीवरी को कम से कम कर संस्थागत प्रसव बढ़ोतरी की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शिशु मृत्यु को कम से कम करने की दिशा में सभी को संवेदनशील होकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि यदि किसी चिकित्सालय में उपकरणों की कमी के कारण शिशु मृत्यु होती है तो इसके लिए उपकरण की मांग प्रस्तुत करने, रेफर फॉलोअप का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मर्तोलिया द्वारा आगामी केदारनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीएस गुसाई, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. गोपाल सजवाण, डॉ. राजीव चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौटियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद
Next: टिहरी: 48वें दिन भी जारी रहा तल्ला उप्पू के ग्रामीणों का धरना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.