Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डॉक्टर की बजाय पशुधन सहायक पहुंचा गाय का प्रसव कराने, लापरवाही से गाय-बछड़े की मौत
  • देहरादून

डॉक्टर की बजाय पशुधन सहायक पहुंचा गाय का प्रसव कराने, लापरवाही से गाय-बछड़े की मौत

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। जोगीवालामाफी में गाय का प्रसव कराने के लिए पशु चिकित्सालय से डॉक्टर की बजाय पशुधन सहायक पहुंच गया। लापरवाही से न सिर्फ जन्म लेते ही बछड़े की मौत हो गई, बल्कि गाय ने भी दम तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक जोगीवालामाफी ग्रामसभा निवासी पन्ना लाल ने रायवाला पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गाय के लिए प्रसव के लिए नेपालीफार्म स्थित पशु चिकित्सालय से संपर्क किया, तो पशुधन सहायक पहुंचा गया। प्रसव कराने के दौरान बछड़ा पैदा होते ही मर गया। जबकि, कुछ घंटों बाद गाय की भी मौत हो गई।
पीड़ित पशुपालक पन्नालाल ने इसकी जानकारी प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा को दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर बुलाने के बावजूद पशुधन सहायक नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित पशुपालक ने चिकित्सालय को लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर गाय का पोस्टमार्टम कराकर मौत की वजह का पता लगाया जाएगा। पशुधन सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली: दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण को सीडीओ अध्यक्षता में हुई जिला प्रबंधन समिति की बैठक
Next: रांची में पुलिस और नक्सलियों में जबरदस्त मुठभेड़, 100 राउंड से ज्यादा चली गोलियां

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.