Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भारत को तोड़ने वाले जोड़ने की बात कर रहे: दुष्यंत
  • हरिद्वार

भारत को तोड़ने वाले जोड़ने की बात कर रहे: दुष्यंत

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
default featured image

हरिद्वार। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि भारत को तोड़ने वाले भारत को जोड़ें तो यह एक मजाक लगता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में हैं, वह बताएं कि पीओके हमारे हाथ से कैसे गया? वह बताएं कि इस विशाल भारत से पाकिस्तान अलग कैसे हुआ? उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की है। लेकिन जनता और समाज ने नकार दिया है। यह बातें दुष्यंत गौतम ने हरिद्वार में मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहीं।
रविवार को दुष्यंत गौतम हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 97वां संस्करण सुनने पहुंचे थे। इस दौरान दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में बैठकर पीओके को वापस लेने की बात करते हैं तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राहुल गांधी को कोई जन सहभागिता और समर्थन नहीं मिल रहा है। साथ ही दुष्यंत गौतम ने कहा कि मन की बात देश के प्रधानमंत्री के दिल की बात होती है। प्रधानमंत्री जिस तरह का भारत देखना चाहते हैं, उसकी कल्पना लेकर वह बात करते हैं। मन की बात एक ऐसा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है, जिसके जरिए हम अपने बच्चों को, परिवार को और समाज को बता सकते हैं कि हमारे सामने आने वाले समय में क्या-क्या चुनौतियां हैं।
नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज और देश का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने समाज के सभी वर्गों को छुआ है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, अनिल मिश्रा, विनीत जॉली, अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, राजीव भट्ट, अनिल वशिष्ठ, तरुण नय्यर सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली बात पर बच्चे और मां को पीटा
Next: एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर दागीं गोलियां, शहर में तनाव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.