Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चंबा में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आगाज
  • टिहरी

चंबा में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आगाज

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा और नगर कांग्रेस कमेटी चंबा के संयुक्त तत्वाधान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम से पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण और नगर कांग्रेस चंबा के नवनियुक्त अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी का कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। जिसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ चंबा चौक से श्रीदेव सुमन व वीर गबर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा जो लोग सरकार में बैठे हैं उन्होंने देशभर में नफरत और द्वेष का माहौल बना रखा है। ठीक इसके विपरीत कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के इतिहास में एक नजीर पेश की है। 3 हजार 800 किलोमीटर पैदल यात्रा कर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के लोगों का समर्थन हासिल किया है। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट और नरेंद्र चंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है। जबकि कांग्रेस पार्टी देश को जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर भाई-चारे व प्रेम का संदेश देती है। पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला और पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा की कांग्रेस हमेशा विकास की सोच लेकर आगे बढ़ती है। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान और शक्ति प्रसाद जोशी ने कहा अब समय आ गया है कांग्रेस जनों को एक होकर देश की एकता और अखंडता के लिए समाज को एक माला में पिरोने का काम करना है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, अध्यक्ष नगर पालिका सुमन रमोला, सीमा कृषाली, दर्शनी रावत, आशी रावत, गीता सजवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष नई टिहरी देवेंद्र नौटियाल, कुलदीप सिंह पंवार, लखबीर सिंह चौहान, मूर्तजा वेग, सुरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, नवीन सेमवाल, संतोष आर्य, सोहनलाल, सोहनलाल, दरमियान सिंह नेगी, रजनी देवी, हरी सिंह मखलोगा, बुद्धि सिंह पंवार, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांध प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण को लेकर 3 फरवरी को बैठक
Next: एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने ली महर्षि चरक शपथ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.