Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • समान कार्य के समान वेतन की मांग दोहराई
  • रुद्रप्रयाग

समान कार्य के समान वेतन की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला, कार्यालय सहायकों ने बैठक कर समान कार्य समान वेतन की मांग दोहराई। अगस्त्यमुनि में प्रयोगशाला, कार्यालय संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सेमवाल की अध्यक्षता में संपंन हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता कालीचरण रावत ने कहा कि विगत दस वर्षों से हम लोग समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर लगातार सरकार पर दबाब बना रहे हैं। यहां तक कि इन कार्मिकों को अन्य अनुमन्य सुविधायें भी नहीं मिल पा रही है। न तो कोई मेडिकल सुविधा मिल रही है न ईएल की सुविधा मिल रही है। संगठन ने इस सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय में रिट दायर की थी। जिस पर माननीय न्यायालय ने सरकार को समान कार्य हेतु समान वेतन देने का निर्णय दिया था। किंतु अफसोस है कि सरकार इस निर्णय के खिलाफ माननीय उच्चत्तम न्यायालय में कार्मिकों के खिलाफ याचिका लगा रही है। सरकार के इस निर्णय से सभी प्रयोगशाला/कार्यालय सहायक कार्मिक आहत हुए हैं।
बैठक में कार्मिकों ने निर्णय लिया कि इस सम्बन्ध में उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को ज्ञापन भेजकर इन कार्मिकों को नियमित करने तथा मेडिकल एवं ईएल की सुविधा देने के लिए अनुरोध किया जाय। बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष कृपाल सिंह कैन्तुरा, मंत्री आरुषि भट्ट, कोषाध्यक्ष राकेश थपलियाल, सचिव सतेन्द्र बिष्ट, हरीश भट्ट, योगेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक के आरोपियों के मददगारों की तलाश में छापेमारी
Next: मामूली बात पर बच्चे और मां को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.