Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेपर लीक के आरोपियों के मददगारों की तलाश में छापेमारी
  • हरिद्वार

पेपर लीक के आरोपियों के मददगारों की तलाश में छापेमारी

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में एसआइटी ने जेल गए आरोपियों के मददगारों की तलाश में छापेमारी की। लक्सर के अलावा सहारनपुर क्षेत्र में भी दबिश दी गई। जल्द ही कई गिरफ्तारियां होनी की उम्मीद है। वहीं, प्रश्न पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों के बयान दर्ज करने का सिलसिला भी जारी है। जिसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का भंडाफोड़ उत्तराखंड एसटीएफ ने किया था। इसके बाद मामले की जांच एसपी क्राइम रेखा यादव के नेतृत्व वाली एसआइटी कर रही है। प्रकरण में अभी तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, प्रश्न पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी बढ़कर 41 हो गई है। इस बीच पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल व उसके भतीजे संजीव दुबे के कई परिचितों के नाम एसआइटी को पता चले हैं। जिन्होंने अभ्यर्थियों की मुलाकात राजपाल आदि से कराई थी। बताया गया है कि एसआइटी की एक टीम ने ऐसे कई आरोपियों की तलाश में लक्सर क्षेत्र में दबिशें डाली। दूसरी टीम ने सहारनपुर जाकर छापेमारी की। कुछ सुराग भी एसआइटी को मिले हैं।
वहीं, एसआइटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि जांच में कुछ नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
Next: समान कार्य के समान वेतन की मांग दोहराई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.