Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसएसपी पौड़ी ने किया नीलकंठ धाम का निरीक्षण
  • देहरादून

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसएसपी पौड़ी ने किया नीलकंठ धाम का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

नीलकंठ धाम में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के इंतजाम रखें दुरुस्त

ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा और आवश्यक इंतजामों को मुकम्मल रखने के लिए एसएसपी पौड़ी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ ही पैदल मार्ग व पार्किंग स्थल का जायजा लिया। जिला पंचायत से समन्वय स्थापित कर पुलिस अधिकारियों को पर्व से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। शनिवार सुबह एसएसपी श्वेता चौबे नीलकंठ मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पहले भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद वह मंदिर परिसर के निरीक्षण के लिए निकल गई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक इंतजाम जुटाने के निर्देश दिए। गरुड़चट्टी, बाघखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत और टैक्सी यूनियन की पार्किंग का जायजा भी लिया। पुलिस अधिकारियों को शिवभक्तों के लिए पार्किंग और पैदल मार्ग पर शिवभक्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पार्वती मंदिर से नीलकंठ धाम तक पैदल ढलान वाले रास्तों पर बीच-बीच में लकड़ी के बैरियर तैयार कर लगाने को भी कहा। उन्होंने मंदिर और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण में सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति-पत्नी पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप
Next: जान से मारने की धमकी देने पर फैक्ट्री प्रबंधन पर केस दर्ज

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.