Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली लोनिवि दफ्तर में लोगों का प्रदर्शन
  • टिहरी

घनसाली लोनिवि दफ्तर में लोगों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/01/2023
02 (45)

नई टिहरी। अपर केमर विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने जिपंस नरेंद्र रावत के नेतृत्व में अपर केमर पट्टी की विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण और निर्माण को लेकर लोनिवि घनसाली के दफ्तर में प्रदर्शन कर ईई को ज्ञापन सौंपा। अपर केमर विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों का नव निर्माण और सुधारीकरण की मांग करते हुये लोनिवि दफ्तर के बाहर धरना भी दिया। शनिवार को अपर केमर पट्टी की विभिन्न सड़कों के डामरीकरण और नव निर्माण की मांग को लेकर अपर केमर विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने चमियाला, श्रीकोट, छमसाणी देवी मंदिर सड़क, नौली केमर मोटर मार्ग का नव निर्माण के साथ सेंदुल-पटुड़गांव मोटर मार्ग का डामरीकरण की मांग की। क्षेपंस शंकर लाल ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय मोटर मार्गों का निर्माण और डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत ने कहा कि उक्त मोटर मार्गों के निर्माण और सुधारीकरण के बारे में लोनिवि घनसाली को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन सड़कों का सुधारीकरण नहीं हो पाया, जिसके कारण लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
उन्होंने कहा जल्द उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती है, उन्हें जन आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। उधर लोनिवि घनसाली के अधीशासी अभिंयता जगदीश खाती ने कहा कि चमियाला, श्रीकोट, छमसाणी देवी मंदिर मोटर मार्ग का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं अन्य विभिन्न मोटर मार्गों पर जल्द कार्य प्रारंभ कर दिया जाऐगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में अर्चना देवी,अनामिका देवी, विक्रम सिंह पंवार, जयेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी देवी, वीरपाल सिंह, दर्शनलाल कुकरेती, लाखी राम भट्ट, वीर सिंह, दर्शन सिंह चामियाल, धनवीर बिष्ट, आदित्य जोशी, विजय जोशी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न
Next: राइंका ऊखीमठ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.