Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नए मंदिर में विराजमान हुईं मां धारी देवी
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

नए मंदिर में विराजमान हुईं मां धारी देवी

RNS INDIA NEWS 28/01/2023
dhaari devi

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर से करीब 13 किमी की दूरी पर कलियासौड़ स्थित सिद्धपीठ मां धारी देवी का दरबार शनिवार को नए मंदिर में विराजमान हो गया है। मंदिर में अरुणोदय काल 3.30 बजे से पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद आदि शक्ति मां धारी देवी पुजारी न्यास द्वारा मां धारी देवी के ठीक ऊपर पिलरों पर बनाए गए नवनिर्मित मंदिर में प्रात: 8.10 बजे मां धारी देवी सहित भैरवनाथ और नंदी की प्रतिमाएं पुजारी न्यास द्वारा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। पौने दस बजे मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया था। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण के कारण धारी देवी मंदिर डूब क्षेत्र में आ गया था। जिसके कारण परियोजना संचालन कर रही कंपनी की ओर से पिलर खड़े कर नए मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। 16 जून 2013 की केदारनाथ आपदा के कारण अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर मंदिर में स्थापित प्रतिमांओं को अस्थायी मंदिर में अपलिफ्ट कर दिया गया। करीब 9 साल से यह सभी प्रतिमाएं अस्थायी मंदिर में स्थापित थीं। इन्हीं पिलरों पर धारी देवी मंदिर के मूल स्थान के ऊपर नए मंदिर का निर्माण किया गया है। लगभग चार साल पहले नदी तल से करीब 30 मीटर ऊपर पिलरों पर पर्वतीय शैली में आकर्षक मंदिर का निर्माण करा दिया गया था, लेकिन कंपनी और पुजारी न्यास में सहमति नहीं बन पाने से बार-बार प्रतिमाओं की शिफ्टिंग नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद 28 जनवरी को मूर्तियों को नए मंदिर में शिफ्ट किए जाने की तिथि घोषित की गई। मूर्ति शिफ्ट करने से पहले 24 जनवरी से मंदिर में शतचंडी यज्ञ शुरू कर दिया गया था। मौके पर पुजारी रमेश चंद्र पांडेय, सचिदानंद पांडेय, जगदंबा प्रसाद पांडेय, आनन्द प्रकाश नौटियाल, वाणी विलास डिमरी, डॉ. हरिशंकर डिमरी, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रकाश चमोली, जितेंद्र डंगवाल, धनीराम डिमरी, सुशील डिमरी, सूरज पाण्डे, रजत पंत, प्रमोद पाण्डे, विभोर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुलिस की औचक चैकिंग की चपेट में आए 2059 लोगों के हुए चालान
Next: वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून की टीम विजयी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.