Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ऑस्ट्रेलिया में फिर हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़, 15 दिन में तीसरी बार हुआ हमला
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में फिर हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़, 15 दिन में तीसरी बार हुआ हमला

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
default featured image

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में 15 दिन के अंदर तीसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। मेलबर्न में अलगाववादी लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। अलगाववादियों ने मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में स्थित हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़ की है। मेलबर्न में पिछले 15 दिन के अंदर तीसरे मंदिर पर हमला हुआ है। इस्कॉन मंदिर, जिसे हरे कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मेलबर्न में भक्ति योग आंदोलन का एक प्रसिद्ध केंद्र है। सोमवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने पाया कि मंदिर के साथ तोडफ़ोड़ की गई और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे भी लिखे हुए थे।
इस्कॉन मंदिर के संचार निदेशक भक्त दास ने कहा, ‘हम पूजा स्थल के सम्मान के लिए इस घोर उपेक्षा से हैरान और नाराज हैं।’ वहीं, इस्कॉन मंदिर के एक आईटी सलाहकार और भक्त शिवेश पांडे ने कहा, ‘पिछले दो हफ्तों में विक्टोरिया पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रही है, जो शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के खिलाफ अपना नफरत भरा एजेंडा चला रहे हैं।’ बता दें कि अलगाववादियों ने 12 जनवरी को पहले मंदिर पर हमला किया था। इसके ठीक 5 दिन बाद दूसरे मंदिर को निशाना बनाया था।
इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने 17 जनवरी को विक्टोरिया के कार्रुम डॉन्स में स्थित शिव विष्णु मंदिर पर हमला किया गया था। मंदिर में तोडफ़ोड़ की घटना तब समाने आई थी, जब तमिल हिंदू समुदाय के तीन दिन लंबे त्योहार थाई पोंगल पर दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। शिव विष्णु मंदिर में वर्षों से पूजा कर रहीं उषा सेंथिलनाथन ने बताया, हम ऑस्ट्रेलिया में तमिल अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। यह मेरे पूजा करने की जगह है और मुझे यह स्वीकार्य नहीं है कि ये खालिस्तान समर्थक बिना किसी डर के अपने नफरती संदेशों से इसे नुकसान पहुंचाएं।
वहीं, इससे पहले 12 जनवरी को मेलबर्न स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर भारत-विरोधी बातें लिखकर असामाजिक तत्वों ने उसे विरूपित कर दिया था। इस हमले की निंदा करते हुए, स्वामीनारायण मंदिर ने कहा, ‘हम इस बर्बरता और घृणा भरे हमलों से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। हम शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करते हैं और जल्द ही अपना जारी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 700 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: विस्थापन की मांग को 41वें दिन भी जारी रहा धरना

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.