Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महाधिवक्ता की राय आने के बाद कांग्रेस ने स्पीकर ऋतु खंडूडी को घेरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महाधिवक्ता की राय आने के बाद कांग्रेस ने स्पीकर ऋतु खंडूडी को घेरा

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा में वर्ष 2016 से पहले के कर्मचारियों के मामले में महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर की विधिक राय आने के बाद कांग्रेस ने स्पीकर ऋतु खंडूडी पर चौतरफा हमला बोल दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने महाधिवक्ता की रिपोर्ट को 15 दिन से दबा कर रखने पर सवाल उठाए। कहा कि अब स्पीकर क्यों तत्काल कार्रवाई नहीं कर रही हैं। ये सीधे तौर पर 2016 से पहले के कर्मचारियों को बचाने का प्रयास है।
यमुना कालोनी स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि विधिक राय आने के बाद स्पीकर का स्वयं ही तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी। क्योंकि हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बेंच में विधानसभा ने स्वयं शपथ पत्र दिया है कि कार्रवाई के लिए विधिक राय मांगी गई है। अब जब राय आ चुकी है और महाधिवक्ता कह चुके हैं कि नियमितीकरण किसी भी तरह वैध नहीं है। न ही डीके कोटिया समिति ने इन्हें वैध बताया है।
कहा कि अवैध रूप से भर्ती कोई भी व्यक्ति यदि वो नियमित भी हो जाए, तो भी उसकी नियुक्ति को वैध नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले में किसी भी तरह की विधिक राय की भी जरूरत नहीं थी। 2016 के बाद वाले कर्मचारियों को भी सरकार की बजाय स्पीकर ने हटाया था। जब तदर्थ कर्मचारियों को हटाने के लिए विधिक राय नहीं ली गई, तो नियमित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को विधिक राय के नाम पर क्यों टाला जा रहा है। इससे साफ हो गया है कि कुछ लोगों को बचाने का जो शुरू से प्रयास किया जा रहा है, वो अभी भी जारी है।

विधिक राय की सरकार को ही जानकारी नहीं
प्रीतम सिंह ने कहा कि महाधिवक्ता नौ जनवरी को ही अपनी राय विधानसभा को दे चुके हैं। स्पीकर अभी भी कह रही हैं कि सरकार से राय मांगी जा रही हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 19 जनवरी को महाधिवक्ता को पत्र भेज रही हैं कि जल्द रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को दी जाए। इससे साफ है कि कहीं कोई समन्वय नहीं है।

विधानसभा ने खड़ी कर दी है हास्यास्पद स्थिति: हरदा
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा भर्ती मामले में विधानसभा ने हास्यास्पद स्थिति खड़ी कर दी है। कैसे एक ही तरह की भर्ती के मामले में दोहरे मापदंड हो सकते हैं। अब महाधिवक्ता ने भी अपनी राय में साफ कर दिया है कि किसी भी नियमितीकरण को वैध नहीं ठहराया जा सकता। वैसे भी विधानसभा की भर्ती का मामला किसी भी तरह विधिक ही नहीं है, बल्कि ये नैतिकता का मामला है। सभी से सामूहिक गलतियां हुई हैं। ऐसे में इसका समाधान भी सामूहिक तरीके से ही होगा। बेहतर हो कि इस मामले में एक सर्वदलीय बैठक बुला कर एक फैसला लिया जाए। नहीं तो ये मामला विधानसभा के गले की फांस बनने जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश
Next: राज्यपाल ने किया हिम ज्योति स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग, विजेता छात्राओं को किया पुरस्कृत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.