Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधानसभा में फहराया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
  • उत्तराखंड

विधानसभा में फहराया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा

RNS INDIA NEWS 16/10/2020
12 (10)

देहरादून। तिरंगा झंडा जिस शान से लहराता है उसे देखकर हर भारतवासी का हृदय भावों से भर जाता है। देश के प्रति समर्पण और प्रेम का संचार मन में होता है।इसी भाव को प्रेरित करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा भवन देहरादून में आज 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, महिला विकास मंत्री रेखा आर्य सहित कई अन्य विधायक एवं तीनों सेना के अधिकारीगण मौजूद थे। प्रदेश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था विधानसभा भवन में देश की आजादी एवं उसकी आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से आज 101 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस के जवानों ने धुन के साथ ध्वजारोहण स्तंभ के शीर्ष तक राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया और तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्विच दबाकर झंडे का आरोहण किया एवं झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान से पूरा परिसर गूंज उठा। इससे पूर्व परिसर के भीतर एक निश्चित स्थान से पुलिस के जवानों द्वारा तिरंगे को शोभायात्रा के रूप में ध्वजारोहण स्तंभ तक सम्मान के साथ लाया गया।इस दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा बजाई गई धुन से परिसर का पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।परिसर में मौजूद लोगों की आंखों में तिरंगे को फहरता देख एक अलग सी ही चमक दिखी। अवगत करा दें इसी साल 22 जुलाई को तिरंगा अंगीकार दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में 101 फीट ऊंचा ध्वज लगाने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा की थी,जिसका कि 14 अगस्त से आधार स्तंभ का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।यह तिरंगा झंडा 101 फीट ऊंचा 20 फीट चैड़ा और 30 फीट लंबा बनाया गया है।इसके साथ झंडे के लिए फोकस्ड लाइट्स भी लगाई गयी है।इसका सीधा फोकस तिरंगे पर पड़ेगा। हाइमास्क पोल पर लाइट लगाने के बाद रात की रोशनी में देश का राष्ट्रीय ध्वज खूबसूरत नजर आएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आमजन के मन में राष्ट्रीयता की भावना का संचार तिरंगा के माध्यम से हो रहा है। आंखों के सामने लहराता राष्ट्रीय तिरंगा और मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भारत को नया भारत बना रहा है।भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 21वीं सदी के इस दौर में विकास मंत्र बन गया है।उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते लोग खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हर कोई इस तिरंगे के लिए आहुति देने को तैयार रहता है। इस झंडे को देखकर आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगेगी। देश के लिए मरने मिटने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि तिरंगा झंडा ही है जिसको देखकर सैनिक सीमा पर पूरे साहस के साथ तैनात रहते हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते रहते हैं। अपनी जान की भी परवाह नहीं करते ऐसा अदम्य साहस भारतीय तिरंगा के दम पर ही सैनिकों के भीतर पैदा होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर, सहदेव पुंडीर, खजान दास, ऋतु खंडूरी भूषण, विशन चोफाल, गोपाल रावत, सहित संगठन मंत्री अजय जी, वायु सेना से अलका शर्मा, नौसेना के अधिकारी एनएस पठानिया, महानिरीक्षक इंटेलिजेंस पुलिस अंशुमान, महानिरीक्षक कर्मिक पुलिस पुष्पक ज्योति, महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष उषा नेगी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, युवा कल्याण के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत सहित कई अन्य दायित्वधारीगण, विधानसभा के कर्मिक एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों को चार माह का वेतन अभी तक क्यों नहीं दिया? : हाईकोर्ट
Next: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया कोरोना जॉच परिणाम के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.