Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग को झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश
  • देहरादून

नाबालिग को झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

देहरादून। घर जा रही लड़की को सुनसान रास्ते में झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी लड़की के पिता ने तहरीर दी। कहा कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे 15 वर्षीय लड़की झुग्गी के सामने के रास्ते से अपने घर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान एक झुग्गी में रहने वाले दिनेश ने उसे पकड़ लिया। उसने पीड़िता को खींचकर झाड़ियों में गिराया। इसके बाद दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया और मारपीट भी की। लड़की किसी तरह उसके चंगुल से छूटी। गला दबाने और चोट लगने से लड़की घायल हुई तो उसकी मां ने अस्पताल भर्ती कराया। एसओ कुंदन राम ने बताया कि आरोपी दिनेश के दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़, पोक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब विवाद पर सुनवाई के लिए 3 सदस्यीय पीठ गठित करने पर विचार करेगा सुप्रीमकोर्ट
Next: महाधिवक्ता की राय आने के बाद कांग्रेस ने स्पीकर ऋतु खंडूडी को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.