Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निलंबित कुलपति की हुई गुरुकुल कांगड़ी विवि में वापसी
  • हरिद्वार

निलंबित कुलपति की हुई गुरुकुल कांगड़ी विवि में वापसी

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रो. श्रवण कुमार शर्मा की वापसी हो गई है। श्रवण कुमार शर्मा को करीब एक साल पहले विवि के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने जबरन सेवानिवृत्ति दे दी थी। अब इस मामले पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में सुनवाई करते हुए निलंबित कुलपति के सभी आदेशों को निरस्त कर दिया गया है। समविश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री के निर्देश पर 12 दिसंबर 2021 को अंग्रेजी विभाग के हेड प्रो. श्रवण कुमार शर्मा को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। इससे पहले प्रो. श्रवण कुमार शर्मा पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। प्रो. रूप किशोर शास्त्री के निलंबन होने के बाद यह मामला विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में ले जाया गया। जिस पर विस्तृत चर्चा करते हुए विवि के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री के सभी आदेशों को सही न मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। साथ बीओएम ने प्रो. श्रवण कुमार शर्मा की ससम्मान वापसी के निर्देश दिए थे।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार शर्मा की ओर से प्रो. श्रवण कुमार शर्मा को पत्र जारी कर अवगत कराया गया था। विश्वविद्यालय में वापसी का पत्र मिलते ही प्रो. श्रवण कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय में फिर से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विवि में वापसी पर श्रवण कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन का भी आभार प्रकट किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रवांल्टा समुदाय के होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Next: करोड़ों की रकम लेकर मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.