Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी में पहाड़ी दरकने से सड़क पर गिरा मलबा, जेपीआरआर एनएच बंद
  • देहरादून

त्यूणी में पहाड़ी दरकने से सड़क पर गिरा मलबा, जेपीआरआर एनएच बंद

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सीमांत कस्बे में त्यूणी में निर्माणाधीन पुल के ऊपर की पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। भारी मात्रा में पहाड़ी से गिर रहा मलबा अपने साथ सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को भी बहाकर ले गया। बाइक भी मलबा समेत टोंस नदी में समा गई। गनीमत रही कि रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम रही, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पहाड़ी के दरकने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
त्यूणी में जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए पुल का निर्माण किया जा जा रहा है। टोंस नदी पर बनने वाला नया पुल पुराने पुल के समीप ही बन रहा है। रविवार को निर्माणाधीन पुल से सटी पहाड़ी अचानक दरक गई, जिससे बड़ी तेजी से मलबा नीचे गिरने लगा। प्रत्यक्षदर्शी जोंटी पांडेय ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब वह पुराने पुल से नया बाजार गुतियाखाटल की ओर जा रहे थे। अचानक पहाड़ी के दरकने की आवाज आई और पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हुआ। सड़क किनारे खड़े चार वाहन बाल बाल बचे, जबकि एक बाइक को मलबा अपने साथ बहाकर ले गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से नया बाजार गुतियाखाटल और गेट बाजार का संपर्क टूट गया। इसके साथ ही जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातातात बंद होने से त्यूणी से शिमला, रोहड़ू, हाटकोटी, आराकोट, कोठीगाढ़, बंगाण, कठंग, मझोग, अटाल, अणू, फेडिज, नेरवा, चौपाल, मीनस, शिलाई, पांवटा, क्वानू, हरिपुर, विकासनगर समेत हनोल, मोरी, पुरोला, दारागाड, सावड़ा, चकराता जाने वाले मार्गों पर भी यातायात पूरी तरह ठप हो गया। तहसील प्रशासन ने पहाड़ी दरकने की सूचना एनएच अधिकारियों को दी। दोपहर दो बजे से राजस्व विभाग और एनएच की टीम ने सड़क पर पड़ा मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ग्यार दत्त जोशी खुद मौके पर डटे रहे। तहसीलदार ग्यारदत्त जोशी ने बताया कि देर शाम तक मलबा हटा कर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो
Next: पालिकाध्यक्ष ने हाईमास्ट लाइट का किया लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.