Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • फर्जी बीमा पत्र तैयार कर फर्जीवाड़ा करने का आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

फर्जी बीमा पत्र तैयार कर फर्जीवाड़ा करने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। फर्जी बीमा पत्र तैयार कर फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुपहिया और चौपहिया वाहनों का बीमा कर कमीशन लेकर फर्जी बीमा प्रमाण पत्र देकर ठगी करने का काम करता था।
कोतवाली निरीक्षक हरिओमराज चौहान ने बताया कि चौरास सांकरौं निवासी दिवाकरनंद ने कोतवाली श्रीनगर में इस संदर्भ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना एसआई वेदप्रकाश को सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गठन कर आरोपी अतुल जोशी निवासी ग्राम सोनी सिल्काखाल कीर्तिनगर को सुराग व सर्विलांस के माध्यम से गोला बाजार श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में भी उसके द्वारा विभिन्न वाहन स्वामियों से कमीशन लेकर फर्जी बीमा प्रमाण पत्र तैयार किए गए। कुछ समय पहले एक वाहन चालक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर जब वाहन चालक द्वारा बीमा की रकम हेतु क्लेम किया गया तो बीमा कम्पनी द्वारा उसके बीमा प्रमाण पत्र की गहराई से जांच की गई। जांच के दौरान वह बीमा प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। पुलिस टीम में एसआई वेदप्रकाश, एसआई प्रदीप कुमार, आरक्षी जितेंद्र सिंह, हरीश, अरविंद राय, नरेश पंवार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का कर्णप्रयाग में हुआ स्वागत
Next: मोरी में तीन लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.