Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मदिरा की दुकानों पर लगाएं जाएँ सीसीटीवी कैमरे, हो निरंतर निगरानी : डीएम
  • रुद्रप्रयाग

मदिरा की दुकानों पर लगाएं जाएँ सीसीटीवी कैमरे, हो निरंतर निगरानी : डीएम

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को आपदा प्रबंधन, जिला आबकारी एवं जिला कार्यालय के सभी पटलों का औचक निरीक्षण कर यहां होने वाले सभी कार्यों की जानकारी ली। कहा कि जनता द्वारा समस्याओं के बाबत दिए गए आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। वहीं आबकारी कार्यालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी दीपाली शाह को निर्देश दिए हैं कि जनपद में जो भी मदिरा की दुकानें संचालित हो रही हैं उनमें सभी पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। सभी कैमरों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानों में रोज सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं किए जा रहे हैं उन्हें नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित दफ्तरों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक अपने से संबंधित पंजिकाओं, पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रख-रखाव ठीक ढंग से करते हुए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रधान नाजिर को निर्देश दिए हैं कि जिला कार्यालय में सभी पटलों की आलमारियों का ठीक प्रकार से रख-रखाव किया जाए। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन में संचालित किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करें। जनपद में किसी प्रकार की कोई घटना घटित होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी एवं कार्मिकों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आपदा प्रबंधन द्वारा संचालित हो रहे सभी सीसीटीवी कैमरों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही उनकी स्थिति का आंकलन किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ विकासनगर में प्रदर्शन
Next: सेलाकुई में हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.