Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ विकासनगर में प्रदर्शन
  • देहरादून

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ विकासनगर में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले और देश में खिलाड़ियों का यौन शोषण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस जिला महासचिव राजीव शर्मा और धीरेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में बाबूगढ़ चुंगी पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला महासचिव शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाया, लेकिन अच्छे दिन युवाओं के सबसे बुरे दिनों में तब्दील हो गए। प्रदेश सरकार ने युवाओं के सपनों का सौदा कर दिया। इन दिनों पूरे देश में उत्तराखंड के भर्ती घोटालों की ही चर्चा है। जीरो टॉलरेंस की सरकार युवाओं की नौकरियों को लाखों रुपये में बेच रही है। गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार बताने वाले प्रधानमंत्री और गृह मंत्री उत्तराखंड सरकार की करतूतों पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। तड़ियाल ने कहा कि इस भर्ती घोटाले में प्रदेश के कई बड़े सफेदपोश शामिल हैं। सभी मामलों की सीबीआई जांच कराई जाए तो घोटाले के मास्टर माइंड सफेदफोशों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की नौकरियां बेच रही है तो, केंद्र सरकार खिलाड़ियों का यौन शोषण करने वालों को शह दे रही है। कहा कि प्रदेश में हुए अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए थे, जबकि कुश्ती खिलाड़ी के यौन शोषण में भाजपा सांसद पर आरोप लगा है। बावजूद देश को सुशासन और शुचिता की राजनीति का पाठ पढ़ाने वाले प्रधानमंत्री अपने सांसद पर लगे आरोपों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भर्ती घोटाले और कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. सुभाष चंबेल, भरत नेगी, संसार तोमर, विनोद रावत, मेहर सिंह, संदीप भटनागर, गुलाब चौधरी, आशीष पुंडीर, अभिनव ठाकुर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जैविक कृषि मेले का आयोजन किया
Next: मदिरा की दुकानों पर लगाएं जाएँ सीसीटीवी कैमरे, हो निरंतर निगरानी : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.