Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी से छेड़छाड़ में आरोपी युवक को 5 साल की कैद
  • हरिद्वार

किशोरी से छेड़छाड़ में आरोपी युवक को 5 साल की कैद

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
judge hammer

हरिद्वार। नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और लैंगिक उत्पीड़न करने के मामले में अपर जिला जज/विशेष पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश अंजली नौलियाल ने अभियुक्त को दोषी करार दिया है। विशेष कोर्ट ने अभियुक्त को पांच साल की कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आदेश चंद चौहान ने बताया कि 19 जुलाई 2022 की शाम पांच बजे खानपुर लक्सर क्षेत्र में एक किशोरी अपने घर से ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में बैठे अभियुक्त ने उसे जबरदस्ती खेत में खींचने का प्रयास करने लगा था। यही नहीं, पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की थी। पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। उसी दिन पीड़िता के दादा ने आरोपी गौरव पुत्र संजीव निवासी ग्राम खानपुर थाना खानपुर के खिलाफ छेड़छाड़,लैंगिक उत्पीड़न करने का केस दर्ज कराया था। सरकारी अधिवक्ता ने साक्ष्य में सात गवाह पेश किए। विशेष कोर्ट ने अभियुक्त को पांच साल की कठोर कारावास व 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा न करने पर उसे तीन महीने के अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पीड़िता को बतौर प्रतिकर धनराशि 50 हजार रुपये निर्भया फंड से दिलाने के आदेश दिए हैं। साथ ही, उक्त निर्णय की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजकर पीड़ित किशोरी को उचित आर्थिक सहायता राशि 50 हजार दिलाने के लिए कहा है।

गवाही के दौरान मुकरने पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
पीड़िता का दादा कोर्ट में गवाही के दौरान मुकर गए और पुलिस कार्रवाई को नकार दिया। ऐसी स्थिति में विचारण कोर्ट ने स्थानीय थानाध्यक्ष को शिकायतकर्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, स्थानीय थानाध्यक्ष को शिकायतकर्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 जनवरी
Next: टनकपुर शारदा घाट में माघ मेला संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.