Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मुआवजा देने के बाद शुरू हुआ 2 माह से रुका रिंग रोड कार्य
  • हरिद्वार

मुआवजा देने के बाद शुरू हुआ 2 माह से रुका रिंग रोड कार्य

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। दो माह से गाड़ोवाली पथरी में रुके हुए रिंग रोड के काम को मुआवजा देने के बाद शुरू करा दिया गया है। कैंप लगाकर करीब 15 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। चार गांवों ने मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद काम रुका हुआ था। उधर एसडीएम ने काम न रोकने की हिदायत भी दी है। हरिद्वार में लगने वाले जाम से निजात को रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में 850 करोड़ की लागत से बहादराबाद से अंजनी चेक पोस्ट श्यामपुर तक निर्माण किया जा रहा है। तीन चरणों में 2000 करोड़ की लागत से रिग रोड प्रस्तावित है। करीब ढ़ाई महीने पहले पहले चरण का काम शुरू किया गया था। कुछ दिनों बाद ही गाड़ोवाली, सराय समेत अन्य जगह के किसानों ने मुआवजा लेने से इनकार करते हुए अपने खेतों में काम करने से रोक दिया था। दो महीने से काम अटका हुआ था। मामला जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के संज्ञान में आया। तब जिलाधिकारी ने एसडीएम पूरण सिंह को निर्देश दिए। गुरुवार को एसडीएम पूरण सिंह ने गाड़ोवाली में पहुंचकर किसानों से बातचीत की। कैंप में कई किसानों के दस्तावेज देखने के बाद उन्हें 15 करोड़ का मुआवजा भी दिया गया। इस मौके पर एसएएलओ, एनएचएआई और तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Next: कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.