Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आठ हजार की रिश्वत लेते पशु चिकित्साधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आठ हजार की रिश्वत लेते पशु चिकित्साधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
Screenshot_20230118_184202_Samsung-Internet-768x918

देहरादून। उत्तराखंड में विजिलेंस ने एक रिश्वतखोर डॉक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पशुपालन विभाग उत्तरकाशी के बड़कोट में तैनात है। विजिलेंस की टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को बकरी लोन की सब्सिडी (अनुदान) की राशि रिलीज कराने के एवज में 8 हजार रिश्वत ली है। शिकायतकर्ता ने 12 जनवरी को विजिलेंस में फ़ोन से शिकायत दर्ज़ कराई थी और 13 जनवरी को एसपी विजिलेंस के कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था कि अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल महिलाओं को बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अनुदान का चैक देने के एवज में पशुपालन विभाग नौगाँव में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका गोयल द्वारा आठ हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। योजना के तहत लाभार्थी को 70 हजार का अनुदान मिलना था।

प्राप्त शिकायत पर एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने आरोपों का संज्ञान लेते हुए गोपनीय जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई। जिस पर एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। 18 जनवरी को विजिलेंस ट्रैप टीम ने डॉक्टर मोनिका गोयल को शिकायतकर्ता से आठ हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डॉक्टर मोनिका गोयल 2011 से उत्तरकाशी जनपद में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात है। तब ही से उनके पास नौगांव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी थी। वह मूल रूप से डामटा में तैनात हैं। बड़कोट के पशु चिकित्साधिकारी के अवकाश पर होने के कारण बड़कोट का प्रभार भी डाॅ. मोनिका के पास ही है।मामले में थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बता दें नौगांव की बीडीसी बैठक में डाॅ. मोनिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। ब्लाॅक प्रमुख सरोज पंवार ने कहा कि उक्त पशु चिकित्साधिकारी निजी हित को देखते हुए पशुपालन विभाग की योजनाओं को क्षेत्र विशेष में बंदरबांट करती थीं। बैठक में सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया था कि उक्त पशु चिकित्साधिकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी नहीं देती थी। वहीं जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीडी ढौंडियाल ने कहा कि अभी उनके पास पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। विभागीय तौर पर विधिवत सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, अमित साह बने अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष
Next: यूक्रेन-अमेरिका के सेना प्रमुखों की खुफिया बैठक, रूस के साथ छिड़ी जंग पर बनाई रणनीति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.