Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री 20-22 जनवरी के बीच सभी राज्यों के डीजीपी संग समीक्षा बैठक करेंगे
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 20-22 जनवरी के बीच सभी राज्यों के डीजीपी संग समीक्षा बैठक करेंगे

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 22 जनवरी के बीच सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) संग समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें क्रॉस-ऑर्डर आतंकवाद और हथियारों की तस्करी से उत्पन्न होने वाले खतरों को रोकने, आंतरिक सुरक्षा में सुधार, केंद्र और राज्य पुलिस बलों के बीच अधिक समन्वय सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग के माध्यम से बलों के आधुनिकीकरण के उपायों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद, पूर्वोत्तर में आतंकवादी संगठनों और वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगाने के उपायों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता मोदी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के पूसा परिसर में करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के शामिल होने की संभावना है, जहां शीर्ष पुलिस अधिकारी अपने-अपने राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे।
यह बैठक प्रधान मंत्री द्वारा राज्य के गृह सचिवों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के महानिदेशकों के चिंतन शिविर को संबोधित करने के तीन महीने बाद हो रही है, जो 27 से 28 अक्टूबर, 2022 के बीच हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया गया था। उस बैठक में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, तटीय सुरक्षा और भूमि सीमा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योजनाओं के सफल कियान्वयन के दिए निर्देश
Next: पांच दिवसीय बसंतोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.