Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव तारीखों का ऐलान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
  • राष्ट्रीय

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव तारीखों का ऐलान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने बुधवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान करते हुए कहा कि त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव 16 फरवरी को और नागालैंड तथा मेघालय विधानसभाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे और तीनों राज्य विधानसभाओं के चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित किये जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनुपम चंद्र पांडे तथा अरुण गोयल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को नागालैंड तथा मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को मतदान कराया जा रहा है। त्रिपुरा की सभी 60 सीटों के लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और 30 जनवरी तक नामांकन किया जा सकेगा तथा दो फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मेघालय और नागालैंड में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और सात फरवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। उम्मीदवार 10 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में जितने भी चुनाव होते हैं वहां कोई हिंसा नहीं होती है और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आयोग सुनिश्चित करेगा कि इन तीनों राज्यों में भी चुनाव के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी। चुनाव आसान हो यह काम किया जा रहा है और 300 से ज्यादा मतदान केंद्रों को पूरी तरह से महिलाएं संचालित करेंगी। कई जगह महिला मतदाताओं के क्रेच भी बनाए जा रहे हैं। युवाओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवा कर्मचारियों के माध्यम से चुनाव मतदान केंद्रों को ज्यादा प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा। सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं करने की व्यवस्था की गई है।
चुनाव आयोग ने कहा कि इस चुनाव में नागालैंड की एक रोचक तस्वीर है जिसमें एक घर आधा भारत में पड़ता है और आधा म्यामार में पड़ता है। कई जगह अस्थायी पुल हैं और वहां से पोलिंग पार्टी को अपने तैनाती केंद्र पर जाना पड़ेगा जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए। उनका कहना था कि यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। बच्चों की परीक्षा प्रभावित नहीं हो इसलिए मार्च से पहले मतदान प्रक्रिया पूरा करने की कोशिश की गई है।
उन्होंने कहा कि तीन विधानसभाओं का कार्यकाल 12, 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। इन तीनों राज्यों में पिछले कुछ चुनावों से लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है और महिलाओं की मतदान में भागीदारी ज्यादा रही है जो लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी डीएम ने लिया नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा
Next: दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, अस्पताल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.