Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जोशीमठ प्रभावित परिवारों के सामने है रोजगार की समस्या: चुफाल
  • पौड़ी

जोशीमठ प्रभावित परिवारों के सामने है रोजगार की समस्या: चुफाल

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि वह जोशीमठ आपदा प्रभावितों से मिलकर आ रहे हैं। कहा वर्तमान में जोशीमठ को बचाने के लिए सरकार की ओर से हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर व भूगर्भ विज्ञानी इसके कारणों पर काम कर रहे हैं। कहा जोशीमठ प्रभावित परिवारों को रोजगार की सबसे बड़ी समस्या हो गई है। इस पर भी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी विचारधारा के लोग बाईपास के निर्माण व अन्य कुछ मुदों को लेकर जोशीमठ में विरोध कर रहे हैं। जबकि यह समय विरोध करने का नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में चुफाल ने कहा कि जोशीमठ की घटना की प्रधानमंत्री बराबर सूचना ले रहे हैं। जो लोग अभी प्रभावित हो रही है उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। स्थायी लोग वहीं पर रहना चाहते हैं जो लोग बाहर के हैं उनके सरकार के स्तर से वन टाइम सेटलमेंट की बात चल रही है। कहा जोशीमठ के ट्रीटमेंट के लिए टीमें अध्ययन कर रही हैं। अध्ययन करने के बाद कैसे जोशीमठ को बचाया जाए इसके लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने भर्ती घोटालों को लेकर कहा कि इस मामले में कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। जिससे ऐसे काम करने वालों में इसका भय हो। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, पंकज सती, दिनेश असवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन की टीम ने पिपोलाखास के मकानों में आई दरारों का किया निरीक्षण
Next: कनालीछीना में पेंशन के आवदेन जमा करने को भटक रहे लोग

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.