Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलटी भर्ती पर कला छात्र संघ ने जताई आपत्ति
  • देहरादून

एलटी भर्ती पर कला छात्र संघ ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
rns featured image new

भर्ती की नियमावली में संशोधन करते हुए बीएड की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की

देहरादून। प्रदेश में एलटी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इस पर आपत्ति आना भी शुरू हो गई है। एमए कला एवं फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने भर्ती की नियमावली में संशोधन करते हुए बीएड की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। इन छात्रों का कहना है कि बीएड अनिवार्य होने से प्रदेश के हजारों छात्र इस भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। कला छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नाथ ने एलटी भर्ती नियमावली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विभाग ने कला विषय की भर्ती के लिए बीएड अनिवार्य कर दिया है। इससे एमए कला और मास्टर्स ऑफ फाइन आर्ट्स ( एमएफए ) कर चुके हजारों छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। गजेंद्र ने कहा कि पूर्व में कला विषय पर एलटी पदों की भर्ती के लिए कला विषय में बीए या बीएफए के साथ एमए या एमएफए को आधार माना जाता रहा है, लेकिन इस बार होने जा रही भर्ती में विभाग ने स्नातक के साथ बीएड अनिवार्य कर दिया है। बताया कि साल 2017 में हुई एलटी पदों पर हुई भर्ती के दौरान भी कला विषय के पदों के लिए बीएड अनिवार्य किया गया था लेकिन उस वक्त छात्रों द्वारा के लिए वृहद प्रशिक्षण के बाद यह अनिवार्यता खत्म हो गई थी। गजेंद्र ने कहा कि अगर विभाग को बीएड अनिवार्य करना ही था तो पिछली भर्ती के तुरंत बाद कर देना चाहिए था। जिससे कि अब तक सभी छात्र बीएड की पढ़ाई पूरी कर लेते। कला संघ ने विभाग से इस भर्ती के बाद बीएड अनिवार्य की शर्त लागू करने की अपील भी की है। कहा कि अगर विभाग ऐसा नहीं करता तो कला छात्र संघ के छात्र-छात्राएं प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

अल्मोड़ा नगर में भी हीरो मोटोकॉर्प का दोपहिया वाहन लेने हेतु हीरो फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में पसरी धुंध
Next: गुरुवार को नहीं खुला दून का एक भी सिनेमाघर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.