Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के खिलाफ धरने पर बैठे युवाओं ने तले पकोड़े, जताया विरोध
  • नैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के खिलाफ धरने पर बैठे युवाओं ने तले पकोड़े, जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
31 (9)

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तकनीकी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र अमान्य करार दिए जाने से बेरोजगार युवाओं का धरना बुद्धपार्क में 14 वें दिन भी जारी रहा। समस्या का समाधान न होने से परेशान युवाओं ने सोमवार को पकोड़े तलकर विरोध जताया। साथ ही विवि प्रशासन और अध्ययन केंद्र संचालक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। पीड़ित युवाओं का कहना है कि चौदह दिनों से उनका धरना जारी है। इस बीच विवि प्रशासन से वार्ता भी हुई है। साथ ही पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन विवि के अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि विवि द्वारा मोटा शुल्क लेकर पढ़ाई करवाई गई। अब डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पर सवाल खड़े हुए हैं तो विवि ने चुप्पी साध ली है। पीड़ित राकेश पांडे ने कहा कि अगर उन्हें दिए गए डिप्लोमा और प्रमाणपत्र मान्य हैं तो विवि मान्यता संबंधित प्रमाणपत्र क्यों नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें 23 जनवरी को बैठक कर मामले में समाधान का आश्वासन दिया गया है। अगर कोई हल नहीं निकला तो वे आंदोलन उग्र करने के साथ ही कोर्ट की शरण में जाएंगे। इस मौके पर भरत नेगी, दीपक गुप्ता, इंदर सिंह, अंकुर जलाल, प्रियंका, निशा, माया, निधि जोशी, प्रकाश कंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदियों के भू कटाव को रोकने हेतु सर्वे शुरू
Next: भाजपा नेता पर लोगों के रुपये ऐंठने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.