Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीच हवा में थी इंडिगो की फ्लाइट, यात्री के मुंह से अचानक निकलने लगा खून- इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मौत
  • राष्ट्रीय

बीच हवा में थी इंडिगो की फ्लाइट, यात्री के मुंह से अचानक निकलने लगा खून- इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मौत

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। मदुरै से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इससे फ्लाइट को इंदौर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी उतारना पड़ा। इसके बाद आनन-फानन उसे फ्लाइट से उतारकर नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि विमान जब हवा में था, तभी यात्री के मुंह से खून आने लगा। अधिकारी ने कहा, ‘यात्री अतुल गुप्ता की तबीयत खराब हो गई, जब उड़ान मध्य हवा में थी और उन्हें इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक प्रबोध चंद्र शर्मा ने कहा, ‘शुरुआती सूचना के अनुसार, अतुल गुप्ता (60), जो इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-2088 पर सवार थे, उनके मुंह से खून बह रहा था और यात्रा के बीच में उनकी हालत बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण मदुरै-दिल्ली फ्लाइट को इंदौर के लिए डायवर्ट किया गया था और यह शाम करीब 5.30 बजे स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरी। अतुल गुप्ता को हवाई अड्डे से एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेशी अपराधियों के गिरोह का मुखिया लखनऊ से गिरफ्तार
Next: राप्ती नदी के किनारे मिला गायब मां- बेटे का शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.