Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बीमार होने पर होमगार्ड को मिलेगा छह महीने का भत्ता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बीमार होने पर होमगार्ड को मिलेगा छह महीने का भत्ता

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र थानो में 67 होमगार्डों को एसएलआर शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक एवं कमांडेंट होमगार्ड्स केवल खुराना ने होमगार्ड के बीमार होने पर छह महीने का भत्ता देने और जल्द ही होमगार्ड विभाग के लिए 100 पिस्टल खरीदने की घोषणा की। रानीपोखरी न्याय पंचायत के अंतर्गत थानो स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान पुलिस महानिदेशक एवं कमांडेंट होमगार्ड्स केवल खुराना ने कहा कि होमगार्ड जवानों को 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें उनको एसएलआर व पिस्टल चलाना सिखाया गया है। अब पुलिस जवानों की तरह होमगार्ड भी हथियारों से लैस रहेंगे। बताया कि आगे प्रशिक्षण 5 चरणों में पुरुष और महिला होमगार्ड जवान को एसएलआर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होमगार्ड पुलिस की सहायता की एक संस्था है। होमगार्ड को किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए प्रशिक्षण दिया गया। खास बात यह कि राज्य बनने के बाद पहली बार होमगार्ड्स को यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो में देहरादून जिले के 33 व टिहरी जिले के 34 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जवानों को एसएलआर शस्त्र खोलना और बंद करना सिखाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिलाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग
Next: गंगा का पानी अचानक बढ़ने से टापू पर फंसे छह लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.