Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसआईटी करेगी पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच
  • हरिद्वार

एसआईटी करेगी पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच के लिए एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी की कमान एसपी अपराध रेखा यादव को सौंपी गई है। आठ सदस्यीय एसआईटी हाईप्रोफाइल प्रकरण की जांच जल्द ही शुरू कर देगी। एसएसपी अजय सिंह ने भी जांच के लिए कई अहम बिंदुओं पर एसआईटी को फोकस करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को उत्तराखंड एसटीएफ ने पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र के लीक होने का पटाक्षेप करते हुए लोकसेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी, उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने दावा किया था कि अनुभाग अधिकारी संजीव चतर्वेदी की पत्नी रितु ने अपने एक परिचित पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल को प्रश्नपत्र हाथ से लिखकर उपलब्ध कराया था। शिक्षक राजपाल ने अपने रिश्तेदार के दामाद रामकुमार एवं भतीजे संजीव कुमार के साथ मिलकर अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आठ से बारह लाख में प्रश्नपत्र तैयार कर 35 अभ्यर्थियों को बेच दिया था। बकायदा उन्हें लक्सर एवं बिहारीगढ़ सहारनपुर के एक रिजार्ट में ले जाकर ले जाकर प्रश्नपत्र रटाया गया था। एसटीएफ ने इस संबंध में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए अन्य दो आरोपी प्रमोद एवं मनीष को भी गिरफ्तार लिया था। इधर, आयोग ने अधिकारी को निलंबित कर दिया था।
एसटीएफ ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। आरोपियों के कब्जे से 41 लाख की रकम भी बरामद हुई थी। शुक्रवार देर शाम एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने हाईप्रोफाइल प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी की जिम्मेदारी एसपी अपराध रेखा यादव को दी गई है। उनके साथ एसआईटी में सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, निरीक्षक एसटीएफ यशपाल बिष्ट, एसओ कनखल नरेश राठौड़, एसआई सीआईयू ऋतुराज सिंह रावत, कांस्टेबल देवी प्रसाद, बलवंत एवं संजू सैनी को रहेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसआईटी हर पहलू पर अपनी जांच करेगी। उन्हें इस संबंध में कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिरौती वसूलने के इरादे से कर्मचारियों ने की लैब संचालक की हत्या
Next: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल का किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.