Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घने जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, 11 जनवरी से थी लापता
  • राष्ट्रीय

घने जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, 11 जनवरी से थी लापता

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वांई 11 जनवरी से लापता थी और उनका शव शुक्रवार को कटक के करीब घने जंगल में मिला। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा कि उनका शव अथागढ़ क्षेत्र में गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। राजश्री के कोच ने बृहस्पतिवार को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी।
उन्होंने कहा कि गुरूदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस को अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है। उनके परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है ‘‘क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। ’’ राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जायेगी।
उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) द्वारा बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं जो पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये था। सभी एक होटल में ठहरी हुई थीं। ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गयी थी लेकिन राजश्री अंतिम सूची में शामिल नहीं थी। पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिये तांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गयीं लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिये पुरी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहब्बत में धोखा, गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को ज्वलनशील पदार्थ व पराली डालकर जिंदा फूंका
Next: मिट्टी के ढेर से मिला 20 लाख का हीरा, बदल गई युवक की किस्मत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.